आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 20 गिरफ्तार!

Share Now

रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने उड़ीसा और महाराष्ट्र में एक साथ दबिश देकर कुल 20 सटोरियों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि ये पूरा गिरोह आईपीएल के हर मैच पर ऑनलाइन सट्टा चला रहा था और इसके लिए कई डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस जब आरोपियों तक पहुंची तो मौके से 82 मोबाइल फोन, 10 लैपटॉप और करीब 60 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया।

जांच में करोड़ों रुपये के लेनदेन के सबूत भी सामने आए हैं। कई बैंक खातों में भारी ट्रांजेक्शन मिले हैं, जिनकी अब गहराई से जांच की जा रही है।

रायपुर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से ऑनलाइन सट्टा माफियाओं में हड़कंप मच गया है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।


Share Now