छोटू-देवेंद्र यादव एक साथ… क्या बदलने वाला है भिलाई का समीकरण?

Share Now

भिलाई से एक बेहद खास और चर्चित तस्वीर सामने आई है, जिसने शहर की सामाजिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। इस तस्वीर में समाजसेवी इंद्रजीत सिंह छोटू और भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव गुरुद्वारे में मत्था टेकते नजर आ रहे हैं।

यह तस्वीर सिर्फ आस्था की नहीं, बल्कि जुड़ाव, विश्वास और भविष्य के संकेत भी देती दिखाई दे रही है। एक तरफ समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय इंद्रजीत सिंह छोटू, तो दूसरी तरफ कांग्रेस के मजबूत चेहरे और विधायक देवेंद्र यादव… दोनों की एक साथ मौजूदगी कई मायनों में खास मानी जा रही है।

कहा जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से बेहतर संबंध रहे हैं और यही वजह है कि यह मुलाकात अब चर्चा का विषय बन चुकी है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो भिलाई की राजनीति में आने वाले समय में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

सूत्रों की मानें तो पार्टी भी अब ऐसे चेहरों पर भरोसा जता सकती है, जिनकी समाज में मजबूत पकड़ हो और जनता के बीच अच्छा प्रभाव हो। ऐसे में इस तस्वीर को भविष्य की राजनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

अब सवाल यह है कि क्या भिलाई की राजनीति में कोई बड़ी एंट्री होने वाली है? क्या आने वाले दिनों में नए समीकरण बनेंगे?

फिलहाल यह तस्वीर सिर्फ एक फोटो नहीं, बल्कि कई बड़े संकेत दे रही है… और आने वाले समय में यह यादगार तस्वीर साबित हो सकती है।


Share Now