
रायपुर। जग्गी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से अमित जोगी को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने साल 2003 में हुई छत्तीसगढ़ के NCP नेता राम अवतार जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे अमित जोगी की दोषसिद्धि और आजीवन कारावास की सज़ा पर स्टे लगाया है।

उल्लेखनीय है कि, बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड में आज सुप्रीम कोर्ट में अमित जोगी की याचिकाओं पर सुनवाई हुई। अमित जोगी की ओर से दायर दो अलग-अलग याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में एक साथ सुनवाई हुई। सर्वोच्च न्यायालय ने पहले ही दोनों मामलों को टैग कर दिया था, जिससे दोनों पर संयुक्त रूप से विचार किया जा सके।
