बिलासपुर ब्रेकिंग | प्रेम प्रसंग में सुसाइडल अटेम्प्ट की आशंका!

Share Now

बिलासपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तीन मंजिला बिल्डिंग की छत से युवक और युवती नीचे गिर गए। इस दर्दनाक घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद युवती को इलाज के लिए Chhattisgarh Institute of Medical Sciences (सिम्स) में भर्ती कराया गया है।

मामला बिलासपुर के अभिलाषा परिसर स्थित EWS बिल्डिंग का बताया जा रहा है, जो Sirgitti Police Station area क्षेत्र में आता है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्रेम प्रसंग के चलते दोनों के छत से कूदने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

इस मामले से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए।


Share Now