गतका खिलाड़ियों को रोजगार देने की मांग, भिलाई से उठी बड़ी पहल”

Share Now

न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित गतका स्पोर्ट्स समर कैंप का शुभारंभ आज सेक्टर-2 मैदान, भिलाई में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर नीरज पाल ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।

आयोजक एवं अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि यह समर कैंप 1 मई से 31 मई तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 14 से 25 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। खिलाड़ियों में इस पारंपरिक खेल के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि गतका अब केवल एक युद्ध कला तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह एक लोकप्रिय खेल के रूप में उभर रहा है। खेलो इंडिया जैसे राष्ट्रीय मंचों पर भी इसकी पहचान बन रही है। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राज्य स्तर के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं।

आगामी अक्टूबर माह में हैदराबाद में आयोजित होने वाले नेशनल गतका प्रतियोगिता में भी छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भाग लेंगे। इससे पहले दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 80 पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया और टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया

संस्था का उद्देश्य खिलाड़ियों का सर्वांगीण विकास करना है। इसी कड़ी में, जो खिलाड़ी गतका में स्वर्ण पदक हासिल करते हैं, उन्हें संस्था द्वारा स्कॉलरशिप भी प्रदान की जा रही है, ताकि वे खेल के साथ-साथ शिक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

इंद्रजीत सिंह ने आगे कहा कि गतका अब हर जाति और धर्म का खेल बन चुका है। आने वाले समय में इसे छत्तीसगढ़ के 22 जिलों में विस्तार देने की योजना है। साथ ही, संस्था केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग करेगी कि गतका खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं

इस अवसर पर खिलाड़ियों के लिए विशेष टी-शर्ट लॉन्च कर उनका वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में महासचिव जसवंत सिंह, कल्पना स्वामी, पलबिंदर सिंह रंधावा (अध्यक्ष, सुपेला गुरुद्वारा), श्रीमती कुलवंत कौर (चेयरमैन, सिख यूथ फोरम), सुच्चा सिंह रंधावा, जसबीर सिंह सैनी, बलदेव सिंह, गुरदेव सिंह, हरीश सिंह, प्रकाश सिंह, निर्मल सिंह रंधावा, मलकीत सिंह, शाहनवाज कुरैशी, जोगाराव एवं भाटापारा गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण छाबड़ा सहित कई गणमान्य नागरिक, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, अभिभावक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Screenshot

अंत में आयोजक इंद्रजीत सिंह छोटू एवं महासचिव जसवंत सिंह खालसा ने खेल प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।


Share Now