सोमनी थाने में नाबालिग से बदसलूकी ! SP ने TI अरुण नामदेव व महिला हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड…

Share Now

सोमनी थाने में नाबालिग से बदसलूकी ! SP ने TI अरुण नामदेव व महिला हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड…

राजनांदगांव 30 मई 2026:- जिले में पुलिस विभाग की गंभीर लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। सोमनी थाना में एक नाबालिग बालिका और उसके परिवार को पूरी रात थाने में बैठाकर रखने तथा अभद्र व्यवहार करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने सख्त कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी और महिला हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

गलत मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नाबालिग को बताया गर्भवती

जानकारी के मुताबिक मामला सोमनी थाना क्षेत्र का है, जहां थाना प्रभारी अरुण नामदेव ने कथित तौर पर गलत मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर एक नाबालिग बालिका को गर्भवती बता दिया। इसके बाद बालिका और उसके परिवार को रातभर थाने में बैठाकर रखा गया। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और नाबालिग के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया।


Share Now