छत्तीसगढ़ कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है।

Share Now

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है।
भूपेश बघेल ने साफ कहा है कि — मैं टीएस सिंहदेव के बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं देता।

दरअसल PCC चीफ की कुर्सी को लेकर प्रदेश कांग्रेस में बयानबाज़ी तेज है।
टीएस सिंहदेव और दीपक बैज के बीच चल रही राजनीतिक चर्चाओं पर जब मीडिया ने सवाल किया, तो भूपेश बघेल ने दो टूक कहा कि —

👉 ‘किसे विपक्ष का नेता बनाना है और किसे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देनी है, ये फैसला पार्टी हाईकमान करता है।’

बघेल ने यह भी कहा कि दीपक बैज पिछले साढ़े तीन साल से संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं और पार्टी के फैसले हाईकमान तय करता है।

इसी बीच सबसे ज्यादा चर्चा उस वीडियो की हो रही है जिसमें विवाद के बाद पहली बार दीपक बैज और टीएस सिंहदेव साथ नजर आए।
कोरबा के राज्य स्तरीय महासम्मेलन में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई…
वीडियो में दीपक बैज, टीएस सिंहदेव के पैर छूते दिखाई दिए…
और सिंहदेव ने उन्हें गले लगाकर बातचीत की।

अब सवाल ये है कि…
क्या कांग्रेस में सबकुछ सामान्य हो गया है?
या फिर ये सियासी मुस्कान किसी बड़े संदेश की तरफ इशारा कर रही है?”


Share Now