इंद्रजीत सिंह छोटू के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, सर्वसमाज ने किया सम्मान

Share Now

शहर के युवा समाजसेवी भाई इंद्रजीत सिंह छोटू के चाइना दौरे से लौटने पर भव्य स्वागत

चाइना दौरे से वापस लौटने पर शहर के युवा समाजसेवी भाई इंद्रजीत सिंह छोटू का आज कोहका स्थित सर्वसमाज कल्याण समिति कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन की सूचना मिलते ही कार्यालय में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

इस अवसर पर सिख समाज सहित विभिन्न समाजों के बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा उपस्थित हुए। सभी ने भाई इंद्रजीत सिंह छोटू का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया ।

मुलाकात के दौरान समाजहित एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने क्षेत्र के विकास, सामाजिक एकता एवं जनसेवा से संबंधित अपने विचार साझा किए। भाई इंद्रजीत सिंह छोटू ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सौहार्द, भाईचारे एवं जनकल्याण के प्रति सभी ने अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, सम्मान एवं अपनत्व से परिपूर्ण रहा।


Share Now