छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur और इस्पात नगरी Bhilai से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है

Share Now

प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम ने आज सुबह तड़के छापेमार कार्रवाई शुरू की है। जानकारी के अनुसार, चार सफेद रंग की इनोवा गाड़ियों में सवार ईडी के अधिकारी सुबह करीब 6 बजे भिलाई पहुंचे और इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई शुरू की गई।

सूत्रों के मुताबिक भिलाई के सेक्टर-10 और नेहरू नगर इलाके में ईडी की टीम जांच और दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल कार्रवाई जारी है और अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ईडी की इस अचानक कार्रवाई से संबंधित इलाकों में हड़कंप की स्थिति है। कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है और जांच के दायरे में कौन-कौन हैं, इसे लेकर अभी स्पष्ट जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

फिलहाल हमारी नजर इस बड़ी कार्रवाई पर बनी हुई है। जैसे ही कोई आधिकारिक जानकारी सामने आएगी, हम आपको सबसे पहले अपडेट देंगे।


Share Now