बेटे की मौत, फिर माता-पिता का हादसा! बालोद की दर्दनाक कहानी

Share Now

बालोद जिले से एक ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। जिले के लोकप्रिय युवा लोक कलाकार राजू उर्फ प्रेम साहू का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। लेकिन इस दुखद घटना के बाद जो हुआ, उसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया।

जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय प्रेम साहू मूल रूप से सिकोसा क्षेत्र के ग्राम कोड़वा के निवासी थे। उनका परिवार लंबे समय से बालोद शहर के बड़ापारा स्थित सीतानगर वार्ड में रह रहा था। प्रेम साहू छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम थे। वे अपने परिवार के साथ संस्कृति रिकॉर्ड डांस के माध्यम से लोक कला के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे

शुक्रवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से प्रेम साहू का निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। प्रेम साहू की पहचान सिर्फ एक कलाकार के रूप में ही नहीं, बल्कि अपने मिलनसार स्वभाव और सामाजिक जुड़ाव के लिए भी थी। यही वजह थी कि उनके निधन की खबर से क्षेत्रभर में शोक की लहर दौड़ गई

बताया जा रहा है कि बेटे की मौत की खबर सुनकर अस्पताल के लिए निकले उनके माता-पिता भी रास्ते में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। एक ही दिन में परिवार पर आई इन दो बड़ी घटनाओं ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। स्थानीय लोगों और कला जगत से जुड़े लोगों ने प्रेम साहू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है

एक प्रतिभाशाली कलाकार का असमय चले जाना और उसके बाद परिवार के साथ हुई यह दुखद घटना, पूरे समाज को भावुक कर गई है। दिवंगत प्रेम साहू को हमारी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति। 🙏


Share Now