
रायपुर के रहने वाले एक बाबा को महासमुंद पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। नरेंद्र नयन शास्त्री खुद को ज्योतिषाचार्य बताता था। वह ‘चावल वाले बाबा’ या ‘चाय वाले बाबा’ के नाम से भी जाना जाता है। वह चावल और लाल फूल देकर भूत, भविष्य बताने के लिए फेमस रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर वह कथा भी सुनाता था। एक महिला ने आरोप लगाया कि वह बॉडी पेन से परेशान थी, इसके इलाज के लिए वह बाबा के पास गई थी। इस दौरान उसने रेप किया। मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बता दें कि इससे पहले जांजगीर-चांपा से एक ढोंगी निर्मल बाबा (60) को भी पकड़ा गया था। वहीं डोंगरगढ़ में धर्म के नाम पर अश्लीलता करने वाले पाखंडी बाबा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।