

भिलाई के सेक्टर-4 स्थित लंबे समय से बंद पड़े बीएसपी स्कूल परिसर में एक 22 वर्षीय कॉलेज छात्र का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दीपांशु वर्मा के रूप में हुई है, जो कल्याण कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, दीपांशु रोज की तरह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान बंद पड़े स्कूल परिसर में एक युवक के शव की सूचना मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने युवक की पहचान दीपांशु वर्मा के रूप में की। घटनास्थल से एक नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
दीपांशु के पिता बीएसपी में कर्मचारी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है।