

दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है।
मुखबिर की सूचना पर घासीदास नगर मैदान में खड़ी एक पिकअप वाहन की जांच की गई। वाहन में मौजूद दो स्टेपनी टायरों पर पुलिस को शक हुआ।

जब ऑटो मिस्त्री की मदद से टायर खोले गए, तो उनके अंदर से कुल 31 पैकेट गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पिकअप वाहन, 4 मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की गई।
जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 17 लाख 72 हजार रुपये बताई जा रही है।
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।