बलौदाबाजार जिले के कसडोल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खर्वे से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पिछले चार महीनों में आठ लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी 

Share Now

बलौदाबाजार जिले के कसडोल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खर्वे से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पिछले चार महीनों में आठ लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

इन मौतों को लेकर कसडोल विधायक संदीप साहू ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर पूरे मामले की सीबीआई और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

विधायक के पत्र के अनुसार, ग्रामीणों के हवाले से आरोप लगाया गया है कि रामसहाय जायसवाल नाम के व्यक्ति पर शराब में ज़हर मिलाकर आठ लोगों की हत्या करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।

पत्र में यह भी कहा गया है कि गांव में लंबे समय से गड़े धन की तलाश, अंधविश्वास और कथित तांत्रिक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। विधायक ने आशंका जताई है कि इस पूरे मामले में सिर्फ एक व्यक्ति ही नहीं, बल्कि कुछ अन्य लोगों की भी संलिप्तता हो सकती है।

ग्रामीणों का कहना है कि इतने कम समय में लगातार आठ लोगों की मौत सामान्य घटना नहीं हो सकती। उनका आरोप है कि पुलिस को दिए जा रहे बयान भ्रामक हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

अब देखना होगा कि शासन इस गंभीर मामले में क्या फैसला लेता है और क्या इस पूरे प्रकरण की सीबीआई या किसी अन्य एजेंसी से जांच कराई जाती है

फिलहाल इस मामले में जांच जारी है। जैसे ही कोई आधिकारिक अपडेट सामने आएगा, हम आपको सबसे पहले जानकारी देंगे। ऐसी ही विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहिए Chhattisgarh Time के साथ।


Share Now