कई किलो लड्डुओं से तौले गए समाजसेवी इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’! वैशाली नगर में जन्मदिन बना जनसैलाब, गूंजे ‘छोटू भैया जिंदाबाद’ के नारे, समर्थकों ने अनोखे अंदाज़ में किया भव्य सम्मान।

Share Now

BY : Pranjal yadav वैशाली नगर में समाजसेवी इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ का जन्मदिन बेहद खास अंदाज़ में मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें कई किलो लड्डुओं से तौलकर सम्मानित किया। इस दौरान पूरा माहौल “छोटू भैया जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सभी ने इंद्रजीत सिंह छोटू को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आपको बता दें कि इंद्रजीत सिंह छोटू ‘सर्व समाज कल्याण समिति’ का संचालन करते हैं। समिति के माध्यम से वे लगातार जरूरतमंद लोगों की सहायता, सामाजिक कार्यों और जनकल्याण से जुड़े कई अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। यही वजह है कि उनके जन्मदिन पर लोगों ने इस अनोखे अंदाज़ में उनका सम्मान किया।

फिलहाल, इस आयोजन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं।


Share Now