
महिलाओं की 53 किलोग्राम स्पर्धा में 23 वर्षीय ज्ञानेश्वरी ने कुल 199 किलोग्राम वजन उठाया। उन्होंने स्नैच में 88 किलो और क्लीन एंड जर्क में 111 किलो उठाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया।

मेडल जीतने के बाद ज्ञानेश्वरी ने कहा कि यह उनका पहला कॉमनवेल्थ गेम्स था और उनका लक्ष्य अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना था। उन्होंने गोल्ड जीतने की पूरी कोशिश की, लेकिन मजबूत मुकाबले के बीच सिल्वर मेडल जीतकर भी वह बेहद खुश हैं।
ज्ञानेश्वरी की इस उपलब्धि से पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है। उनकी सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के दम पर प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।