जम्मू-कश्मीर के कुलगाम से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दक्षिण कश्मीर के केलम इलाके में ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों पर आतंकियों ने हमला कर दिया

Share Now

Screenshot

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दक्षिण कश्मीर के केलम इलाके में ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 24 वर्षीय दीपक रात्रे और 28 वर्षीय भूपेंद्र की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों को पहले घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में दोनों ने दम तोड़ दिया। 

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले मजदूरों से उनकी पहचान पूछी और फिर गोलीबारी की। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर दी है। वाहनों की सघन जांच की जा रही है और आतंकियों की तलाश में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब इलाके में कई अन्य प्रवासी मजदूर भी मौजूद थे। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। प्रशासन ने दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया है। 


Share Now