इस अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं युवा ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह अपनी टीम के साथ ताम्रध्वज साहू से मुलाकात करने पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
इस दौरान सर्व समाज कल्याण समिति और भिलाई ट्रक-ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी श्री साहू का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।

इस मौके पर अनिल चौधरी, राम, शहनवाज कुरैशी, जोगाराव समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।