रायपुर में दो युवतियों की हत्या का खुलासा, दोनों मामलों में प्रेमी ही निकले आरोपी

Share Now

रायपुर में दो अलग-अलग युवतियों की हत्या के मामलों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पहले मामले में बीएड छात्रा भारती नेताम की उसके लिव-इन पार्टनर सावंत बघेल ने कथित तौर पर मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी युवती को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

वहीं, खमतराई थाना क्षेत्र की WRS कॉलोनी के तालाब में मिली युवती नंदनी जैन की हत्या का भी खुलासा हो गया है। पुलिस के मुताबिक, प्रेमी करण टांडी को अफेयर का शक था। इसी विवाद में उसने नंदनी की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


Share Now