लापता युवती की खेत में रहस्यमयी मौत, शव मिलने से मचा हड़कंप…..

Share Now

BY : Pranjal Yadav

Advertisement

नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगांव पिपरा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मरखट्टी के पास एक खेत में 21 वर्षीय युवती का शव मिला। वही घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

Advertisement



मिली जानकारी के अनुसार, खेत में मिली लाश की पहचान पूनम महंत, पिता विसंबर दास महंत, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी पिपरा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि युवती बीती रात से घर नहीं लौटी थी।

Advertisement



सुबह ग्रामीणों ने जब जोताई किए गए खेत में शव पड़ा देखा, तो गांव में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद तत्काल नवागढ़ पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची नवागढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *