CGPSC परीक्षा घोटाला : हाईकोर्ट से तत्कालीन अध्यक्ष सोनवानी समेत तीन आरोपियों को झटका, दूसरी जमानत याचिका भी हुई खारिज…..

Share Now

BY : Pranjal Yadav

Advertisement

हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2020-2022 के परीक्षा घोटाला के आरोपी तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और डिप्टी परीक्षा नियंत्रक ललित गनवीर की द्बितीय जमानत आवेदन को भी खारिज कर दिया है। मामले की सुनवाई जस्टिस विभु दत्त गुरू की कोर्ट में हुई।

Advertisement

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 2020-2022 में परीक्षा आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में चैयरमेन टामन सिंह सोनवानी, परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, डिप्टी परीक्षा नियंत्रक ललित गनवीर एवं अन्य पर पेपर लीक कर अपने रिश्तेदारों को उपलब्ध कराने एवं परीक्षा में चयन कराने का आरोप है। अध्यक्ष, अधिकारियों व नेताओं के करीबी रिश्तेदारों के चयन होने पर इसकी शिकायत की गई।


मामले में पहले ईओडब्ल्यू, एसीबी ने बालोद जिला में एफआईआर दर्ज किया। इस घोटाले की स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई। जिसके बाद सरकार की ओर से जवाब पेश कर मामले को सीबीआई को सौपने की बात कही गई। सीबीआई ने जांच उपरांत तत्कालीन अध्यक्ष सहित अन्य के खिलाफ जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

Advertisement



जेल में बंद तत्कालीन अध्यक्ष सोनवानी, परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक एवं डिप्टी परीक्षा नियंत्रक ललित गनवीर ने प्रथम जमानत आवेदन खारिज होने के बाद द्बितीय जमानत आवेदन पेश किया था। तीनों ही आवेदन पर जस्टिस विभु दत्त गुरू की कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने तीनों ही जमानत आवेदन पर आदेश पारित करते हुए कहा कि जो व्यक्ति प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्न पत्र लीक करने में शामिल होता है, वह लाखों युवा उम्मीदवारों के करियर और भविष्य के साथ खिलवाड़ करता है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रात-दिन एक कर रहे हैं।

Advertisement

ऐसा कार्य हत्या के अपराध से भी ज़्यादा जघन्य है क्योंकि एक व्यक्ति को मारने से केवल एक परिवार प्रभावित होता है, लेकिन लाखों उम्मीदवारों का करियर बर्बाद करने से पूरा समाज बुरी तरह प्रभावित होता है। इसलिए, वर्तमान आवेदकों सहित आरोपियों के खिलाफ लगाए गए कथित आरोपों को किसी भी तरह से सामान्य आरोप नहीं कहा जा सकता। आरोपियों का यह कार्य ‘बाड़ ही खेत को खा रही है’ का स्पष्ट उदाहरण है। इस टिप्पणी के साथ कोर्ट ने उनकी ज़मानत याचिका खारिज कर दी है।

Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *