
जानकारी के मुताबिक, वार्ड क्रमांक 10 स्थित गुजराती भवन के सामने यह हादसा हुआ। मृतका की पहचान पुष्पा श्रीवास के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, पुष्पा श्रीवास दोपहर करीब 12:30 बजे साइकिल से शंकर नगर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान हाईवा क्रमांक CG 07 DB 8177 के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए महिला को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना गंभीर था कि महिला का सिर हाईवा की चपेट में आ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।