कॉलेज के पास युवक पर जानलेवा हमला, गले पर किए ताबड़तोड़ वार

Share Now

वृंदा नगर, इंदिरा नगर स्थित कॉलेज के पास एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने युवक के गले पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसके गले से लगातार खून बहता रहा।

स्थानीय लोगों और दोस्तों ने तत्काल मदद करते हुए घायल युवक को रायपुर के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Share Now