बिलासपुर के रतनपुर में भाजपा नेता से मारपीट का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि मां महामाया मंदिर के गेट के पास पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ।

Share Now

वीडियो में भाजपा महिला मोर्चा की अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की महामंत्री रेहाना बेगम समेत कुछ लोग मारपीट करते नजर आ रहे हैं। एक युवक का हाथ मरोड़ने के बाद उसके बाल खींचने और थप्पड़ मारने का भी आरोप है।

वहीं, दो दिन पहले सामने आए एक अन्य वीडियो में रेहाना बेगम दूसरे पक्ष के एक युवक को चप्पल से मारती हुई दिखाई दी थीं।

घटना के बाद दोनों पक्षों ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अब पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि इस विवाद की असली वजह क्या थी और मारपीट की शुरुआत किस पक्ष ने की।


Share Now