माता साहिब हरसि देवी की 200वीं जयंती पर ₹200 का स्मारक सिक्का होगा जारी

Share Now

Screenshot

छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक खबर सामने आई है!

शिरोमणि दरबार की पीठाधीश माता साहिब हरसि देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करने जा रही है।

इस खास मौके पर 22 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्मारक सिक्के का विमोचन करेंगी।

Screenshot

खास बात यह है कि यह सिक्का कोलकाता की टकसाल में तैयार किया गया है, जिसका वजन 35 ग्राम बताया जा रहा है। इसके साथ ही माता साहिब हरसि देवी के सम्मान में एक विशेष डाक टिकट भी जारी किया जाएगा।

यह आयोजन माता साहिब हरसि देवी के योगदान और उनकी विरासत को सम्मान देने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Share Now