

दुर्ग, 15 मार्च 2026। अवैध अफीम खेती मामले की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 304 ग्राम अफीम डोडा (चुक्की) और ₹1,29,000 नकद राशि बरामद की गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्र ने बताया कि Pulgaon थाना क्षेत्र के Jevra-Sirsa में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में ग्राम समोदा में अवैध अफीम खेती के मामले की लगातार विवेचना की जा रही है। इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।
पुलिस रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी विकास बिश्नोई से पूछताछ में खुलासा हुआ कि अवैध रूप से उगाई गई अफीम के डोडा को अन्य लोग खरीदकर अपने होटल और ढाबों में रखकर बेचते थे। साथ ही आगे तैयार होने वाले डोडा को भी खरीदने की योजना बनाई जा रही थी।

इस सूचना के आधार पर 15 मार्च को पुलिस टीम ने
Bemetara जिले के ग्राम कठिया स्थित श्री रामदेव होटल और राजस्थानी हाईवे ढाबा में छापेमारी की। रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी रणछोड़ राम उर्फ रणजीत के होटल के कमरे से 304 ग्राम अफीम डोडा, ₹1,29,000 नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
March 15, 2026