छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई

Share Now

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

इसी कड़ी में कुरूद थाना पुलिस ने एक महिला को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बिजनापुरी की एक महिला बोडरा चण्डी मंदिर के पास अवैध शराब लेकर डाही जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर महिला को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान महिला के पास से दो थैले बरामद हुए, जिनमें

25 पौवा देशी प्लेन शराब और 28 पौवा देशी मसाला शराब मिली।

कुल मिलाकर पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से

9 लीटर 540 मिलीलीटर अवैध देशी शराब और 2200 रुपये नगद जब्त किए।

जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 7000 रुपये बताई जा रही है।


Share Now