बिलासपुर में फ्रिज ब्लास्ट… जिंदा जली बुजुर्ग महिला…

Share Now

बिलासपुर में फ्रिज ब्लास्ट… जिंदा जली बुजुर्ग महिला, VIDEO: बाहर निकलने का नहीं मिला मौका; फ्रिज मेंटेनेंस को लेकर इन बातों का रखें ध्यान

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार देर रात फ्रिज में ब्लास्ट होने से मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई। महिला को घर से बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। घटना के समय महिला घर में अकेली थी।

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला का नाम जया अग्रवाल (57) है, जो लिंगियाडीह स्थित साईं मंदिर के पीछे रहती थीं। कुछ दिनों पहले ही उसके भाई की मौत हुई थी। फ्रिज में ब्लास्ट होते ही पूरा इलाका दहल उठा। धमाके की आवाज सुनकर लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

आसपास के लोगों ने घर में लगी आग बुझाने की कोशिश भी की। इसके बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक अंदर मौजूद बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवाया गया है।

पढ़िए कि किन कारणों से फ्रिज में ब्लास्ट हो सकता है और फ्रिज इस्तेमाल के दौरान किस तरह की सावधानियां बरतनी जरूरी है।


Share Now