बिलासपुर के एक होटल में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला है। युवक के मोबाइल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है— “भगवान मुझे बुला रहे हैं, इसलिए मैं जा रहा हूं।” पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Share Now

मामला बिलासपुर के एक होटल का है, जहां कमरे में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच के दौरान पुलिस को युवक के मोबाइल फोन में एक सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था कि “भगवान मुझे बुला रहे हैं, इसलिए मैं जा रहा हूं।”

फिलहाल पुलिस शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। हालांकि मौत के पीछे की असली वजह क्या है, इसका पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।


Share Now