

बताया जा रहा है कि परमप्रीत की गर्लफ्रेंड अपने दोस्त भरत मंगानी के साथ जा रही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में परमप्रीत ने कार को रोकने की कोशिश की और कार के बोनट पर चढ़ गया।

इसके बाद भरत ने कार आगे बढ़ा दी। बताया जा रहा है कि कार करीब 200 मीटर तक चलती रही, जिसके बाद परमप्रीत सड़क पर गिर गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल परमप्रीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, परमप्रीत ठेकेदारी का काम करता था और युवक-युवती एक-दूसरे को करीब 3-4 साल से जानते थे। दोनों परिवारों ने उनकी शादी की बात भी तय कर दी थी।
अब पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है कि आखिर विवाद के बाद कार किस तरह आगे बढ़ी और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।