
नेहरू नगर स्थित गुरुद्वारा में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनके परिवार, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें याद किया। इस दौरान लोगों ने वीरा भैया के सामाजिक योगदान और समाज के प्रति उनकी सेवाओं को स्मरण किया।

वीरा भैया के सुपुत्र और हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह ‘छोटू भैया’ भी अपने पिता के दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ते हुए लोगों की मदद के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि वीरा भैया ने समाजसेवा की जो मिसाल कायम की, उसे उनके परिवार ने आगे बढ़ाया है। जरूरतमंदों की मदद के लिए उनका परिवार हमेशा तत्पर रहता है।
इसी वजह से सातवीं पुण्यतिथि पर भी उन्हें याद करते हुए लोगों की आंखें नम नजर आईं और सभी ने उनके योगदान को नमन किया।