ऑनलाइन IPL सट्टे के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है।छावनी और साइबर क्राइम टीम ने कार्रवाई करते हुए 13 सटोरियों को गिरफ्तार किया है।

Share Now

पुलिस के मुताबिक, हैदराबाद से ऑपरेट हो रहे पैनल के जरिए करोड़ों रुपए का ट्रांजैक्शन किया जा रहा था।
आरोपी बैंक अकाउंट, ATM, पासबुक और सिम कार्ड खरीदकर “म्यूल अकाउंट” तैयार करते थे, जिनका इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टे में होता था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 लैपटॉप, 46 मोबाइल, 107 ATM कार्ड, 23 पासबुक, करीब 20 सिम कार्ड और 2 लाख 57 हजार रुपए कैश जब्त किए हैं।

जांच में सामने आया कि पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड कुणाल वर्मा है, जो पैनल खरीदकर सट्टे का नेटवर्क चला रहा था।
पुलिस अब करोड़ों के ट्रांजैक्शन और आरोपियों की संपत्ति की जांच कर रही है।

इस मामले में संगठित अपराध और जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


Share Now