
छत्तीसगढ़ के मिलाईनगर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है…
जहाँ एक 20 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक की पहचान आयुष झारिया के रूप में हुई है… जो प्रथम बटालियन में पदस्थ असिस्टेंट कमांडेंट संतोष कुमार झारिया के बेटे थे।
बताया जा रहा है कि घटना 30 अप्रैल की शाम करीब 7 से 10 बजे के बीच की है…
और उस समय घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।

पिता ड्यूटी पर थे… जबकि मां और बहन गांव गई हुई थीं…
यानी युवक पूरी तरह घर पर अकेला था।
घटना की सूचना मिलते ही स्मृति नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की…
लेकिन हैरानी की बात ये है कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

फिलहाल… आत्महत्या के पीछे की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है…
और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
एक युवा ज़िंदगी का इस तरह खत्म हो जाना…
कई सवाल छोड़ जाता है…
क्या ये मानसिक दबाव था…?
या कोई और वजह…?
सवाल अभी भी बाकी हैं…
लेकिन एक बात साफ है…
हमें अपने आसपास के लोगों का ध्यान रखना होगा…
क्योंकि कई बार…
सब ठीक दिखने वाले लोग भी अंदर से टूट रहे होते हैं…”