

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस बार रिजल्ट तय समय से करीब 1 घंटे की देरी से जारी हुआ, जिससे छात्रों की बेचैनी बढ़ गई थी।

रिजल्ट जारी होते ही टॉपर्स की सूची भी सामने आ गई है। 12वीं में रिया साहू ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि 10वीं में संध्या नायक ने टॉप किया।
10वीं टॉपर 2026
🥇 संध्या नायक – 594/600
🥈 दीपांशी बोध
👉 संध्या नायक ने कक्षा 10वीं में पहला स्थान प्राप्त कर जिले और परिवार का नाम रोशन किया है।
रिजल्ट लेट होने से बढ़ी टेंशन

रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्र सुबह से ही वेबसाइट पर नजर बनाए हुए थे, लेकिन तय समय पर परिणाम जारी नहीं होने से छात्रों की चिंता बढ़ गई।
- छात्रों की टेंशन बढ़ी
- सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे
- वेबसाइट पर लगातार ट्रैफिक बढ़ता रहा
अब रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।