
भिलाई से एक बेहद सराहनीय और प्रेरणादायक पहल सामने आई है…
जहां सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई और यूथ सिख सेवा समिति भिलाई लगातार जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए मदद का हाथ बढ़ा रही हैं।
समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय और संकट से जूझ रहे परिवारों के बच्चों को शिक्षा सहायता के रूप में चेक प्रदान किए गए।

बताया गया कि कई परिवार आर्थिक तंगी, बीमारी और पारिवारिक परेशानियों से गुजर रहे हैं… वहीं कुछ बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ जाने के कारण उनकी पढ़ाई रुकने की स्थिति में पहुंच गई थी।
ऐसे जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए समिति ने संवेदनशील पहल करते हुए
₹11,800, ₹7,000, ₹8,000, ₹4,000 और ₹10,000 की सहायता राशि चेक के माध्यम से प्रदान की।
इस मौके पर अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने कहा कि
“शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है और आर्थिक अभाव किसी भी बच्चे की पढ़ाई में बाधा नहीं बनना चाहिए।”

उन्होंने यह भी कहा कि समिति आगे भी जरूरतमंद परिवारों की हरसंभव मदद करती रहेगी।
इस दौरान समिति के पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।