लखनऊ की इमारत में लगी आग, बचाव अभियान जारी

Share Now

  1. लखनऊ में भीषण आग, 15 लोगों की दर्दनाक मौत
  2. कोचिंग सेंटर में आग का कहर, 15 की गई जान
  3. लखनऊ अग्निकांड: छात्रों समेत 15 लोगों की मौत

यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर एक भीषण आग हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया। अलीगंज इलाके की एक बहुमंजिला इमारत में लगी आग में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें अधिकांश छात्र बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग के बेसमेंट और निचले हिस्से में पेट शॉप और क्लिनिक संचालित थे, जबकि ऊपरी मंजिल पर कोचिंग और स्टूडियो चल रहे थे। आग फैलने के बाद कई छात्र जान बचाने के लिए बाथरूम में छिप गए। एक छात्र ने पहली मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रारंभिक आशंका है कि बेसमेंट में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। मौके पर फायर ब्रिगेड, SDRF और NDRF की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी रहीं। दमकल कर्मियों ने पीछे की दीवार तोड़कर लोगों को बाहर निकाला।

यह हादसा कई परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला दर्द छोड़ गया है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।


Share Now