
राजधानी रायपुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। खमतराई थाना क्षेत्र की WRS कॉलोनी के खुले मैदान में एक अज्ञात युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या सिर पर पत्थर से वार कर किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, हालांकि उसके दाहिने हाथ पर “RK सारथी” नाम का गुदना बना हुआ मिला है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच, डॉग स्क्वायड और FSL की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मृतक की पहचान और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

फिलहाल इस हत्याकांड के पीछे की वजह क्या है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। मामले की जांच जारी है।