छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 26 साल की अंजलि घोड़ेस्कर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Share Now

Screenshot

27 सितंबर को अंजलि की लाश शंकर नगर इलाके में फांसी पर लटकी मिली। बताया जा रहा है कि उसके लिव-इन पार्टनर करुणा घोड़ेस्कर ने शव को फंदे से उतारकर अपने गोद में बैठा लिया था।

जांच में सामने आया कि अंजलि ने परिवार से कहा था कि वह 8 सितंबर को पुलिस की तैयारी के लिए दिल्ली जा रही है। इस दौरान वह परिवार को दिल्ली की कोचिंग क्लास की तस्वीरें भी भेजती रही, जिससे परिजनों को भरोसा था कि अंजलि दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही है।

लेकिन मौत के बाद सामने आया कि अंजलि दिल्ली में नहीं थी। वह दुर्ग में CISF जवान करुणा सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बताया जा रहा है कि करुणा पंजाब का रहने वाला है और उसकी पोस्टिंग भिलाई में थी।

परिजनों के मुताबिक, अंजलि और करुणा करीब दो साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। करीब 15 दिन पहले ही दोनों दुर्ग के शंकर नगर, गली नंबर 10 में किराए के मकान में रहने आए थे।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही अंजलि की मौत की वास्तविक वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।


Share Now