भिलाई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भिलाई में 6 से 7 साल की एक मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

Share Now

भिलाई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भिलाई में 6 से 7 साल की एक मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक बच्ची के घर के पास ही रहता था और परिवार का परिचित बताया जा रहा है। आरोप है कि बच्ची उसके साथ खेलती थी और इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने इस घटना को अंजाम दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन दोपहर करीब 4 बजे पुलिस थाने पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही मेडिकल परीक्षण और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

वहीं, कुछ सूत्रों के हवाले से दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद होने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए इस संबंध में कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी।


Share Now