कलेक्ट्रेट में हड़कंप: गणतंत्र दिवस पर बर्खास्त नगर सैनिक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में अफसरों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप..

Share Now

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा कलेक्ट्रेट परिसर में आज गणतंत्र दिवस के समारोह के बीच उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बर्खास्त नगर सैनिक संतोष पटेल ने जहर सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की। जहर खाने के बाद जवान की हालत बिगड़ने लगी, जिसे देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए। आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जवान के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी इस हालत के लिए विभाग के बड़े अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है।


सुसाइड नोट में प्रताड़ना का आरोप जवान संतोष पटेल ने अपने सुसाइड नोट में डिविजनल कमांडेंट और कोरबा कमांडेंट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले जिला सेनानी के खिलाफ महिला सैनिकों ने विशाखा समिति में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद संतोष पटेल को सेवा से बखस्ति कर दिया गया था। जवान इस कार्रवाई से काफी आहत था और सुसाइड नोट में उसने अधिकारियों द्वारा मानसिक प्रताड़ना की बात लिखी है।

गौरतलब है कि इससे पहले राजनांदगांव में भी एक सनिक द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आ चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बर्खास्तगी की प्रक्रिया में नियमों का पालन हुआ था या नहीं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *