
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज भिलाई के कोहका स्थित बीरा जी के अंगना में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई एवं पतंजलि योग साधक समिति, कान्हा पार्क कोहका के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों ने भाग लेकर विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। इस अवसर पर योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली और नियमित योगाभ्यास के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा का भी आधार है। नियमित योगाभ्यास से जीवन संतुलित, स्वस्थ और सुखमय बनता है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के इस अवसर पर सभी योग साधकों एवं आयोजकों को शुभकामनाएं दी गईं तथा सफल आयोजन के लिए बधाई प्रेषित की गई।