




दुर्ग : दुर्ग जिले के पावर हाउस क्षेत्र स्थित एसबीएस अस्पताल से जुड़े ब्लैकमेलिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने ब्लैमेलिंग के मुख्य आरोपी गुरुमीत सिंह वाधवा को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को मुलाहिजा के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लाया.जहां आरोपी की नजर जैसे ही मीडियाकर्मियों पर पड़ी उसने नौटंकी करनी शुरु कर दी.
जांच से पहले सामान्य था आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी अस्पताल पहुंचने से पहले तक सामान्य स्थिति में था और खुद पुलिस वाहन में बैठकर थाने तक पहुंचा था. लेकिन जैसे ही मीडिया की मौजूदगी का अहसास हुआ, वो अचानक बेहोशी का नाटक करने लगा और व्हीलचेयर पर बैठकर खुद को असहाय दिखाने की कोशिश की.आरोपी की जांच करने वाले डॉक्टरों ने भी उसके सामान्य होने की पुष्टि की है.