जांजगीर में कांग्रेस नेता के घर घुसे नकाबपोश, बेटे की गोली मारकर हत्या, दूसरा घायल

Share Now

जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही में तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने कांग्रेस नेता ब्लॉक उपाध्यक्ष और व्यवसायी सम्मेलाल कश्यप के घर में घुसकर लूट की कोशिश की। बदमाशों ने घर में घुसते ही परिवार को निशाना बनाया और विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

इस दौरान बड़े बेटे आयुष कश्यप पर दो गोलियां चलाई गईं, जबकि छोटे बेटे आशुतोष कश्यप पर भी एक बार फायरिंग की गई। हमले में गंभीर रूप से घायल आयुष कश्यप की मौत हो गई, वहीं आशुतोष कश्यप के दाहिने हाथ में गोली लगी। घटना के बाद घायल आशुतोष को तुरंत बिर्रा अस्पताल के बाद जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने घर के अन्य सदस्यों को उनके कमरों में बाहर से बंद कर दिया था, ताकि कोई मदद के लिए बाहर न निकल सके।


इधर, सूचना मिलते ही रात में पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। कांग्रेस नेता सम्मेलाल कश्यप के घर हुए गोलीकांड के बाद हालात का जायजा लेने विधायक ब्यास कश्यप जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल व परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *