छत्तीसगढ़ के कोरबा में रास्ता देने को लेकर हुए झगड़े के बाद बोलेरो सवार लड़कों ने ASI के बेटे को कुचल दिया..

Share Now

छत्तीसगढ़ के कोरबा में रास्ता देने को लेकर हुए झगड़े के बाद बोलेरो सवार लड़कों ने ASI के बेटे को कुचल दिया। घटना के 6 दिन बाद रायपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान चंद्रमणि रात्रे की मौत हो गई। घटना का CCTV भी सामने आया है।

मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का है। रामनारायण रात्रे यातायात पुलिस में ASI हैं। चंद्रमणि उनका का बेटा था। वह बाहर रहकर पढ़ाई कर रहा था। साथियों ने बताया कि चंद्रमणि को कुचलने के बाद बोलेरो सवार लड़कों ने उनके साथ भी मारपीट और लूट की थी।

साथी गंभीर रुप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग शामिल है।


Share Now