
दुर्ग जिले से एक अहम खबर सामने आई है। मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, रेल पोल क्रमांक 857/27 अपलाइन के पास एक अज्ञात पुरुष, जिसकी उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है, ट्रेन की चपेट में आने से मृत अवस्था में मिला है।

मृतक ने सफेद और काले रंग की चेकदार शर्ट, नीले रंग की जींस पहन रखी थी। उसके बाएं कान में बाली थी और पैरों में अड्डा कंपनी की चप्पल पहनी हुई थी।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पहचान के प्रयास कर रही है और लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है।

यदि इस युवक के संबंध में किसी के पास कोई जानकारी हो, तो वह तत्काल निकटतम पुलिस थाना या संबंधित पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर सकता है।
मृतक की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ