राजनांदगांव के मनगट्टा रिसोर्ट में भिलाई तीन की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत



- राजनांदगांव जिले में स्थित मनगट्टा के विसलीइंग वुड रिसॉर्ट में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है
- मृतका की पहचान भिलाई-3 निवासी 24 वर्षीय मुस्कान तिवारी के रूप में हुई है
- पूरा मामला राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र का है, युवती के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है
- बताया जा रहा है की मुस्कान भिलाई-3 स्थित मुक्त A-2 सिनेमाज में मैनेजर के रूप में कार्यरत थी और मॉडलिंग का भी शौक था
- मुस्कान अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने रायपुर के क्लब गई थी वापसी में सभी दोस्त मनगट्टा के ‘विसलीइंग वुड रिसॉर्ट’ पहुंचे
- मनगटा के रिसोर्ट सभी दोस्त भोजन कर रहे थे तभी मुस्कान नहीं आई जिसके बाद मुस्कान बाथरूम में मुस्कान को अचेत अवस्था में पाया गया
- जिसके बाद दोस्तों के द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
- सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है
- प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, देर रात वह बाथरूम में बेहोशी की हालत में पाई गई थी।
- इस पूरे मामले में सबसे संदिग्ध बात यह है कि मुस्कान के साथ रिसॉर्ट आए उसके अन्य साथी सुबह होने से पहले ही वहां से फरार हो गए
- साथियों का इस तरह बिना बताए चले जाना पुलिस के लिए बड़े सवाल खड़े कर रहा है,
- घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की हर एंगल से जांच शुरू कर दी है
-फिलहाल रिसॉर्ट के कर्मचारियों और घटना से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है
- साथ ही, युवती के साथ आए फरार साथियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है ताकि उनसे पूछताछ की जा सके
- पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का सटीक पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा
- फिलहाल शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया है और फरार संदेही साथियों की तलाश जारी है