
भिलाई के कोहका क्षेत्र में आयोजित इस जागरूकता शिविर का आयोजन दिव्यांगजन कौशल विकास, पुनर्वास एवं सशक्तिकरण हेतु समग्र क्षेत्रीय केंद्र (CRC), राजनांदगांव द्वारा किया गया। यह संस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD) के अधीन कार्यरत है।

यह कार्यक्रम सर्व समाज कल्याण समिति, भिलाई के अध्यक्ष श्री इन्द्रजीत सिंह के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों और उनके परिजनों को पुनर्वास सेवाओं, प्रारंभिक हस्तक्षेप, विशेष शिक्षा, कौशल विकास और भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जागरूक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में भाग लेकर जानकारी प्राप्त की और आयोजन की सराहना की।