
छत्तीसगढ़ की छात्र राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे सोनू साहू ने संगठन में अपने 15 वर्षों के सफर का भावुक अंदाज में समापन किया है।
सोनू साहू ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक संदेश साझा करते हुए लिखा कि साल 2011 में एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में छात्र राजनीति का उनका सफर शुरुआत किया अब युवा कांग्रेस संगठन चुनाव के माध्यम से, 2026 में एक नए अध्याय की शुरुआत के साथ ही NSUI की छात्र राजनीति कि समाप्त हो रहा है।

इन 15 वर्षों में उन्होंने एनएसयूआई में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वर्ष 2014 में भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग के संगठन के कॉलेज अध्यक्ष बने। 2015 में बीसीईटी दुर्ग छात्रसंघ चुनाव में सचिव रहे।
इसके बाद 2017 से 2019 तक दुर्ग जिला महासचिव, 2019 से 2021 तक दुर्ग जिला कार्यकारी अध्यक्ष और इसी दौरान पाटन विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाली।

साल 2021 से 2026 तक वे एनएसयूआई छत्तीसगढ़ के वर्तमान समय में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे है। वहीं 2022 से 2026 तक बालोद और कांकेर जिला प्रभारी के रूप में भी संगठन को मजबूत करने का कार्य किया।
अपने संदेश में उन्होंने एनएसयूआई परिवार, कांग्रेस नेतृत्व, वरिष्ठजनों, साथियों और छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन का यह अध्याय भले समाप्त हो गया हो, लेकिन युवा कांग्रेस के माध्यम से जनसेवा का उनका संकल्प हमेशा जारी रहेगा।