
भिलाई के कोहका इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है। स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र के एक होटल में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के समय युवक अपनी प्रेमिका के साथ होटल के कमरे में मौजूद था।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शादाब शेख, निवासी अटल आवास कैंप-1 के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों मंगलवार शाम होटल पहुंचे थे। रात में शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

बताया जा रहा है कि प्रेमिका नशे की हालत में सो गई, जबकि देर रात युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह युवती की नींद खुली तो उसने युवक को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद उसे नीचे उतारकर दोस्तों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल स्मृतिनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती और होटल कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के सभी पहलुओं की पुष्टि की जा सके।