छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक सरकारी कॉलेज के प्रोफेसर से जुड़ा मामला फिर चर्चा में है। लैलूंगा स्थित शासकीय कॉलेज के प्रोफेसर रेमन भार्गव के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज 

Share Now

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक सरकारी कॉलेज के प्रोफेसर से जुड़ा मामला फिर चर्चा में है। लैलूंगा स्थित शासकीय कॉलेज के प्रोफेसर रेमन भार्गव के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

आरोप है कि प्रोफेसर ने एक युवती को लगातार अश्लील मैसेज भेजे, उसे मानसिक रूप से परेशान किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह वही मामला है जिसमें कुछ दिन पहले युवती अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर के घर पहुंची थी और कथित तौर पर उनकी पिटाई कर दी थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें प्रोफेसर को थप्पड़ मारते हुए देखा गया था।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद युवती ने थाने में लिखित शिकायत भी दी थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात सामने आई थी। लेकिन अब पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Share Now